हरियाणा के फरीदाबाद में एक कोच पर नाबालिग शूटर से रेप का आरोप लगाया है। कोच ने उसकी परफॉर्मेंस चेक करन के बहाने होटल के रूम में बुलाकर उसके साथ रेप किया। इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसका करिअर खत्म करने की भी धमकी दी। घटना के बाद नाबालिग करीब 20 दिनों तक सदमे में रही। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फरीदाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला... 20 दिन तक सदमे में रही खिलाड़ी
परिवार का कहना है कि इस हादसे के बाद उनकी बेटी किसी से बात नहीं करती थी। अपनी प्रेक्टिस पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थी। करीब 20 दिनों तक उसने परिवार से ये बात छिपाए रखी। मां ने बताया कि हिम्मत करके उसने मुझे सारी बात बताई। मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोप बेहद गंभीर हैं और जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है। पुलिस उचित प्रक्रिया का पालन कर रही है और सभी सबूतों को सुरक्षित रखने का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जांच टीम को होटल के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने, कॉल रिकॉर्ड्स जांचने, ट्रैवल हिस्ट्री देखने और इलेक्ट्रॉनिक तथा फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने का काम सौंपा गया है। होटल कर्मचारियों और अन्य संभावित गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
फरीदाबाद में महिला शूटर से कोच ने किया रेप:21 दिन सदमे में रही, मां को बताई आपबीती, बोली-परफॉर्मेंस की चर्चा करने होटल बुलाया

Continue With Google
Comments (0)